राजस्थान का एकीकरण (Integration of Rajasthan) आज जिस प्रदेश को राजस्थान के नाम से जाना जाता है वह स्वतंत्रता से पहले राजपूताना के नाम से जाना जाता था। राजपूताना यानी राजपूतों की भूमि। राजपूताना में अनेक रियासतें थी । जिन पर यहां के शासक अंग्रेज सरकार की देखरेख में शासन चलाते थे। अजमेर मेरवाड़ा का इलाका सीधे अंग्रेजों के अधीन था । स्वतंत्रता के बाद इन सब इलाकों को इकट्ठा करके वर्तमान राजस्थान राज्य बना। पर rajasthan ekikaran mein pramukh badhaye अनेक थीं । स्वतंत्रता से पहले राजस्थान विभिन्न छोटी-छोटी रियासतों में बंटा हुआ था तथा इस राज्य का कोई संगठित स्वरूप नहीं था। यह 19 देशी रियासतों ,2 चीफशिप एवं एक ब्रिटिश शासित प्रदेश में विभक्त था। इसमें सबसे बड़ी रियासत जोधपुर थी तथा सबसे छोटी लावा चीफशिप थी । प्रत्येक रियासत एक राजप्रमुख अर्थात राजा,महाराजा अथवा महाराणा द्वारा शासित थी तथा प्रत्येक की अपनी राजव्यवस्था थी। अधिकांश रियासतों में आपसी समन्वय एवं सामंजस्य का अभाव था। स्वतंत्रता के पश्चात यह आवश्यक था कि समस्त देशी riyasato ka ekikaran किया जाए। राजस्थान ...